Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के लोहाघाट चिकित्सालय से चिकित्सकों को कार्य मुक्त न करने के दिए निर्देश।

चंपावत:सोशल मीडिया पर विद्यालयों में अवकाश संबंधी प्रसारित आदेश पूरी तरह फर्जी एवं भ्रामक

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान हेतु खेतीखान में सांकेतिक धरना छठवें दिन भी जारी।

चंपावत:युवाओं के साथ लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता सीमा देवी ने स्कूल समय में यातायात व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 30, 2025

तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त सीमा देवी ने स्कूल समय में यातायात व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग।लोहाघाट की तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता सीमा देवी ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कल बुधवार को स्कूल की छुट्टी के समय स्कूटी से घर की ओर जा रही थी तभी एसडीएम कोर्ट तिराहे के पास दूसरी स्कूटी सवार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गई कहा दुर्घटना में उन्हें काफी चोटे आई है। सीमा देवी ने बताया स्कूल समय में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू है पर उसके बावजूद भी वाहन नियमों को तोड़कर धड़ल्ले से चल रहे हैं। उन्होंने बताया उनके साथ दुर्घटना भी इसी वजह से हुई ।कहा मीना बाजार के एसडीएम कोर्ट तिराहे के आसपास सड़क के दोनों और चौपहियां व दोपहिया वाहन खड़े रहते है ।जिस कारण सड़क काफी सकरी हो जाती है साथ में छुट्टी के समय काफी तादात में स्कूल के बच्चे भी इसी मार्ग से चलते है दोनों और से वहां चलने के कारण बच्चों को भी खतरा पैदा हो रहा है। सीमा देवी ने पुलिस व प्रशासन से स्कूल समय में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को शक्ति से लागू करने तथा सड़क के दोनों और खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है ।उन्होंने कहा अगर पुलिस ने नियम बनाए हैं तो उनका शक्ति से पालन भी कराया जाए ताकि लोगों को दुर्घटना का शिकार न होना पड़े और बच्चे भी सुरक्षित अपने घर पहुंचे। सीमा देवी ने कहा पुलिस स्टेशन के अलावा मीना बाजार व हथरंगिया को भी ध्यान दे।

जरूरी खबरें