Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

लोहाघाट:वायु रथ महोत्सव सुई बिशुंग की तैयारी की बैठक धूमधाम से भव्य रूप से मनाया जाएगा महोत्सव

लोहाघाट:मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर रौसाल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर रौसाल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न

आज शुक्रवार को लोहाघाट ब्लाक के सीमांत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रौसाल का वार्षिकोत्सव अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्कर बोहरा ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्कर राम जिला पंचायत सदस्य मटियानी और विद्याभारती की ओर से संकुल प्रमुख वंशीधर जोशी लोहाघाट व चंद्रशेखर जोशी जी प्रधानाचार्य विवेकानंद विद्या मंदिर लोहाघाट , गोविंद सिंह बोहरा उपस्थित रहे।इस अवसर पर दीपक जोशी, महेंद्र बोहरा ,ग्राम प्रधान मोहन सिंह , सुरेन्द्र राम , पवन राम , कमल सिंह ,संजय भट्ट ,कैलाश तिवारी ,हरीश राम , नैन राम विद्यालय के अध्यक्ष महादेव भट्ट ,व्यवस्थापक प्रीतम सिंह , कोषाध्यक्ष कैलाश राम , सतीश भट्ट बसंत भट्ट ,राजू भट्ट एवं अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य सुभाष जी द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश भट्ट ने सभी अतिथियों का परिचय के साथ हार्दिक स्वागत किया। आचार्या हेमा रावत ,गंगा सामंत ,दीपा जी ,दिया जी ,आरोही तथा विद्यालय की पूर्व छात्र अशोक भट्ट ,दीपक शर्मा , दीपक, मोहित,अंकित, नानू अनिल ने संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने भैया-बहिनों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे।

बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आधारित देशभक्ति, लोकसंस्कृति, छलिया नृत्य एवं नैतिक मूल्यों से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।इस अवसर पर पर्यावरण दिवस के रूप में भी मनाते हुए विद्यालय में अतिथियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया व जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा शपथ दिलाई ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।यह अवसर अपने आप में अत्यंत यादगार एवं स्मरणीय बन गया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ और सभी ने विद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।.

जरूरी खबरें