Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: लोहाघाट:उत्तराखंड की संस्कृति के लिए कार्य कर रही बॉलीवुड गायिका मोना भट्ट का लोहाघाट पहुंचने पर रूमा झूमा के कलाकारों ने किया स्वागत

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 19, 2023
उत्तराखंड की संस्कृति के लिए कार्य कर रही बॉलीवुड गायिका मोना भट्ट का लोहाघाट पहुंचने पर रूमा झूमा के कलाकारों ने किया स्वागत उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मुंबई सहित कई राज्यों में कार्य कर रही बॉलीवुड गायिका मोना भट्ट के मुंबई से लोहाघाट पहुंचने पर रामलीला कमेटी व रूमाझूमा के अध्यक्ष जीवन मेहता के नेतृत्व में नन्हे कलाकारों के द्वारा मोना भट्ट का जोरदार स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया गया तथा उनके जैसा गायक बनने की इच्छा जताई गई वही मोना भट्ट ने सभी नन्हे कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कड़ी मेहनत व लगन से ऊंचे से ऊंचे मुकाम को हासिल किया जा सकता है मालूम हो मोना भट्ट के द्वारा मुंबई सहित कई राज्यों में होने वाले बड़े-बड़े आयोजनों में अपनी शानदार आवाज से बॉलीवुड गीतों के साथ-साथ कुमाऊनी गीतों की प्रस्तुति दी जाती है तथा उत्तराखण्ड की संस्कृति का प्रचार प्रसार किया जाता है इसके अलावा मोना भट्ट इस समय हिमेश रेशमिया के एल्बम में अपनी आवाज दे रही है तथा महसूर टीवी शो सारेगामापा व द बॉयस ऑफ इंडिया में भी वह अपनी आवाज का जलवा बिखेर चुकी है तथा इस समय कई फिल्मों के लिए अपनी आवाज दे रही है मोना भट्ट ने लोहाघाट क्षेत्र में बच्चों की संगीत प्रतिभा को निखारने के लिए कार्य कर रहे शिक्षक जीवन मेहता व ट्रेनर रोहन राजपूत के कार्यों की सराहना करी तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया मोना भट्ट ने बताया आज वह डीडीहाट महोत्सव में प्रतिभाग करने डीडीहाट जा रही है तथा वह मूल रूप से उत्तराखंड के द्वाराहाट की रहने वाली है उन्होंने कहा आज चाहे हम किसी भी क्षेत्र में पहुंच जाए लेकिन अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए तथा अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हमेशा कार्य करना चाहिए वहीं शिक्षक जीवन सिंह मेहता के द्वारा मोना भट्ट को लोहाघाट आने का न्योता भी दिया है स्वागत करने में रोहन राजपूत ,दिया, संगीता, क्षितिज जुकरिया ,गुंजन ,मनीष फर्त्याल सहित कई लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें