Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

लोहाघाट:तूफान प्रभावित पंचेश्वर घाटी मे पहुंच उद्यान विभाग नुकसान का किया आकलन

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 28 मई को खड़ी बाजार में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

लोहाघाट: छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुमदेश के प्रसिद्ध चेतोले मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन। 28 मार्च को होगा मुख्य मेल

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 19, 2026

गुमदेश के प्रसिद्ध चेतोले मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन।

28 मार्च को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट ब्लॉक के गुमदेश क्षेत्र के ऐतिहासिक चेतोले मेंले का आज प्रथम नवरात्र पर शुभारंभ हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनंद सिंह अधिकारी ने ढोल नगाड़ों के बीच मेले का पूर्ण विधि विधान के साथ शुभारंभ किया पंडित भावेश पांडे ने पूजा अर्चना संपन्न कराई।इस दौरान बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे। चेतोला मेला कमेटी अध्यक्ष खुशाल सिंह धोनी की अध्यक्षता व पंडित शंकर दत्त पांडे के संचालन में मेले का आयोजन किया जा रहा है। चेतोला मेले को लेकर बड़ी तादात में प्रवासी अपने गांव पहुंचे हुए हैं। मेले को लेकर गुमदेश क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने कहा आज उन्हें प्रथम नवरात्र पर चमू देवता के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने मेले के भव्य आयोजन के लिए मेला कमेटी व क्षेत्र वासियों को धन्यवाद दिया ।कहा जिला पंचायत की ओर से मेले में हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा। मेला कमेटी अध्यक्ष खुशाल सिंह धोनी व पंडित शंकर दत्त पांडे ने जानकारी देते हुए बताया आज चैतोले मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी के द्वारा शुभारंभ किया गया उन्होंने बताया 27 मार्च को चमू देवता मंदिर से चमू देवता का रथ मडगांव को प्रस्थान करेगा, 28 मार्च को चमू देवता अपने रथ में सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ चमू देवता मंदिर पहुंचेंगे जहां क्षेत्र के विभिन्न गांवो से आए जत्थे चमू देवता का स्वागत करेंगे तथा 29 मार्च को पसेरा यानी कि व्यापारिक मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर क्षेत्र के व्यापारियों के द्वारा अपनी दुकानें लगाई जा रही है। बताया मेल को लेकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं चाक चोबंद की गई है। जिसमें प्रशासन में पुलिस का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। कहां 29 मार्च को पसेरा के साथ ही मेले का समापन किया जाएगा उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर चमू देवता का आशीर्वाद लेने व मेल को सफल बनाने की अपील की है। उद्घाटन अवसर पर चमू देवता के धामी राहुल सिंह,देव डांगर जोगा सिंह धोनी,लक्ष्मण सिंह,तारा सिंह धोनी,शंकर दत्त पांडे ,भास्कर पांडे ने पूजा अर्चना संपन्न की। मालूम हो चैतोला मेला अतिथि सत्कार की परंपरा के लिए काफी प्रसिद्ध है। प्राचीन काल में क्षेत्र में बकासुर नाम के राक्षस का बध कर चमू देवता ने क्षेत्र को बकासुर के आतंक से निजात दिलाई थी ।तब से बकासुर वध की खुशी में चैतोला मेले का आयोजन किया जाता है। उद्घाटन अवसर पर । मेला कमेटी उपाध्यक्ष मानसिंह ,कोषाध्यक्ष राजू धोनी ,सचिव महेंद्र प्रताप सिंह, पंडित मदन कलोनी,भगत राम, राम सिंह क्षेत्र पंचायत, रामू धोनी, डूंगर प्रथोली,प्रकाश धामी,कैलाश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें