Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:खेती में अखंड रामायण पाठ का समापन। भंडारे का हुआ आयोजन

लोहाघाट:पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड मे खुला कलमठ दुर्घटना को दे रहा दावत कलमठ में गिरकर बच्चा घायल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के 379 पदों पर निकाली सीधी भर्ती।

लोहाघाट:भव्य देवीरथ यात्रा के साथ 4 दिवसीय कालेशन देवी महोत्सव का समापन। मां भगवती व महा काली के निकले डोले

लोहाघाट:पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ के शिक्षकों व छात्रों ने मेला स्थल में चलाया स्वच्छता अभियान।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :बलाई मां भगवती महोत्सव के अंतिम दिन निकली मां भगवती की भव्य रथ यात्रा ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 7, 2025

बलाई मां भगवती महोत्सव के अंतिम दिन निकली मां भगवती की भव्य रथ यात्रा ।

सैकड़ो भक्तों ने लिया मां का आशीर्वाद बारिश के बीच गूंजते रहे मां के जयकारे।लोहाघाट के बलाई गांव में चल रहे मां भगवती महोत्सव के अंतिम दिन मां भगवती की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। मंगलवार सुबह गांव के भगवती मंदिर में पंडित प्रदीप पांडे के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न की गई ।जिसके बाद देव डांगर कैलाश बिष्ट, रमेश बिष्ट ,श्याम बिष्ट ,सुनील बिष्ट, योगेश बिष्ट के निर्देश पर मां भगवती के रूप में रेवती देवी देवी रथ पर सवार हुई। मां भगवती के रथ में सवार होने के बाद मां के जयकारों के साथ भक्तों के द्वारा देवी रथ को रस्सो के सहारे उबड़ खाबड़ रास्तों को पार करते हुए मां भगवती मंदिर से बयानधुरा मंदिर होते हुए देवी मंदिर पहुंचाया गया। इस दौरान सैकड़ो महिलाए व पुरुष मां भगवती के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे ।सभी भक्तों ने मां भगवती का आशीर्वाद लिया देवी मंदिर की परिक्रमा करने के बाद भगवती महोत्सव का समापन किया गया। ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट व युवक मंगल दल के अध्यक्ष पंकज बिष्ट ने देवी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समस्त सहयोगियों व ग्रामीणों को धन्यवाद दिया रथ यात्रा में प्रशांत बिष्ट ,रोहित बिष्ट, हरीश बिष्ट, अतुल महरा ,भावेश बिष्ट ,प्रियांशु बिष्ट, विपिन बिष्ट ,निक्कू मोहित बिष्ट ,राहुल बिष्ट सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें