Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड मे कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए: रेखा आर्या

पंच सम्मेलन में प्रतिभाग करने ग्राम प्रधानों का दल वाराणसी के लिए रवाना।

चंपावत:वन्यजीवों के हमले में गंभीर घायलों के इलाज का अतिरिक्त खर्च उठाएगी सरकार

लोहाघाट:पूर्व विधा0फर्त्याल की लोकप्रियता में आई कमी अपने चहेतों को ठेका दिलाने के लिए हम पर किया मुकदमा: आनंद अधिका

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:हिमवीरों ने निकाली "नशा नहीं जीवन अपनाओ" नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 25, 2025

नशे से अपना घर परिवार न करो बर्बाद, इस आग से अपनों के साथ साथ बचाओ दूसरों को भी: कमांडेंट संजय कुमार। लोहाघाट मे आईटीबीपी के हिमवीरों ने आज "नशे से बचाओ अपना गांव, इस आग से अपना तथा दूसरों का घर" बचाओ नारे के साथ नशा मुक्त भारत को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। जो गांव से होते हुए डुंगरी गांव पहुंचे। इससे पूर्व कमांडेंट संजय कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा किसी प्रकार का नशा परिवार की शांति, मां के अरमानों, पिता की भविष्य की उम्मीदो को एक घूंट में लील लेता है। इस सामाजिक विकृति से समाज को बचाने के लिए हर व्यक्ति को उठ खड़ा होना होगा।उप. सेनानी नारायण सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली डूंगरी गांव पहुंचने पर एक गोष्ठी में बदल गई जहां गांव के महिला, पुरुष व हर उम्र के लोग शामिल हुए। उप. सेनानी ने कहा आज कुछ लोग थोड़े से लाभ के लिए नशे का कारोबार कर दूसरों का घर बर्बाद करने में तुले हुए हैं। ऐसे लोग समाज व राष्ट्र के सबसे बड़े दुश्मन हैं। उनकी पहचान करनी होगी ।इस अवसर पर इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा, जीएस राठौर, रणजीत सिंह, एसआई सियाराम भी मौजूद थे। ग्रामीण महिलाओं व लोगों ने आईटीबीपी के इस अभियान की प्रशंसा की तथा इसके लिए हर घर से आवाज निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया।

जरूरी खबरें