Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 25, 2026

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

स्थानीय कलाकारों को भी मिल रहा है अभिनय क्षमता दिखाने का मौका।

चंपावत जिले में इन दिनों फिल्म ‘अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। आज लोहाघाट की प्रसिद्ध कोली ढेक के झील किनारे शूटिंग के दौरान लोहाघाट नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गोविंद वर्मा पहुंचे और फिल्म का क्लैप देकर शूटिंग का शुभारंभ किया।इस मौके पर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि लोहाघाट और उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है कि यहां फिल्म की शूटिंग हो रही है।

जिसमें मुंबई से बॉलीवुड कलाकार और तकनीकी टीम पहुंची है। उन्होंने कहा कि लोहाघाट और चंपावत जिले की प्राकृतिक सुंदरता बेहद आकर्षक है और यहां की लोकेशन फिल्मांकन के लिए बेहद उपयुक्त हैं।उन्होंने यह भी कहा कि लगातार फिल्म शूटिंग होने से स्थानीय कलाकारों और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।फिल्म के नायक सुमित मलिक जो स्विट्जरलैंड से आए हैं ने कहा कि यहां की लोकेशन बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें स्विट्जरलैंड जैसी अनुभूति हो रही है।

वहीं फिल्म की नायिका शिवानी ने अपने किरदार को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि वह इसे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास कर रही हैं कहां लोहाघाट काफी खूबसूरत जगह है।फिल्म के डीओपी त्रिलोकी चौधरी ने कहा कि अन्य स्थानों पर कृत्रिम सेट बनाने पड़ते हैं लेकिन यहां प्राकृतिक लोकेशन पर काम करने का अनुभव अलग ही है। त्रिलोकी चौधरी ने राम लखन ,सौदागर फूल और कांटे जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने केमरे का कमाल दिखा चुके हैं।

फिल्म के निर्देशक राकेश मधुसूदन ने बताया कि उनका प्रयास है कि लोहाघाट और आसपास के क्षेत्रों में लगातार शूटिंग हो और यहां की पहाड़ी कहानियों को बॉलीवुड तक पहुंचाया जाए, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा यह फिल्म कुमाऊं के न्याय के देवता गोलजू पर आधारित एक धार्मिक फिल्म है। जिसकी शूटिंग चंपावत जिले की खूबसूरत वादियों में की जा रही है

उन्होंने कहा इस फिल्म में स्थानीय कलाकार रविराज और पीयूष ढेक के द्वारा भी अब नहीं किया जा रहा है।फिल्म मलिक एंड मलिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। अंत में निर्माता राजवीर मलिक और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर कौशलेंद्र मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पर्यटक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें