रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।
Laxman Singh Bisht
एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।

जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद नहीं भरे जा रहे हैं गड्ढे

चिराग तले अंधेरा वाली कहावत लोहाघाट के एनएच विभाग कार्यालय के सामने सच साबित हो रही है। एमजे होटल से मरोड़ाखान तक राष्ट्रीय राजमार्ग को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया है। ठीक एनएच कार्यालय लोहाघाट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग में बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आ रहे हैं पर विभाग के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। जिस कारण क्षेत्रीय जनता में एनएच के अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली को लेकर गहरी नाराजगी है। लोगों ने कहा सड़क में हुए इन गड्ढो को भरने की जिम्मेदारी विभाग के अधिशासी अभियंता की होती है पर अधिशासी अभियंता को अपने ही कार्यालय के पास व सामने सड़क में दुर्घटनाओं को दावत देते यह गड्ढे नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि जिलाधिकारी चंपावत के द्वारा उन्हें गड्ढों को भरने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। पर उसके बावजूद भी विभाग के हेड होने के नाते अधिशासी अभियंता एनएच मूकदर्शक बने बैठे हुए हैं। लोगों ने कहा अगर गड्ढों के कारण कोई भी दुर्घटना यहां पर होती है तो उसकी जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता एनएच की होगी। लोगों ने कहा इस सड़क में कई जगह गड्ढे व नालियां बंद पड़ी हुई उसका भी कोई संज्ञान विभाग के द्वारा नहीं लिया गया है। लोगों ने कहा जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद सड़क की दशा सुधारने की ओर अधिशासी अभियंता के द्वारा कोई भी कदम अभी तक नहीं उठाए गए हैं। बरसात के पानी की वजह से सड़क पर दोनों और दो से तीन फीट गहरी नालिया बन चुकी है। जिस कारण मार्ग सकरा होने के चलते दुर्घटनाओं की बड़ी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत