Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्य सचिव से की स्थायीकरण की मांग जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

चंपावत:17 जुलाई को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन टीईटी समाप्ति और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।

चंपावत:किशोरों को वाहन चलाने की अनुमति न दें अभिभावक :एआरटीओ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत दे रहे रोसाल सड़क के गड्ढे विभाग बेखबर। दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 5, 2025

दुर्घटनाओं को दावत दे रहे रोसाल सड़क के गड्ढे विभाग बेखबर। दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र की सड़कों का आलम क्या है इसका जीता जागता उदाहरण आदर्श चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत रोसाल सड़क में देखा जा सकता है ।जहां सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली को दिखाने के साथ-साथ दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आ रहे हैं। सड़क की इस बदहाली पर सीमांत क्षेत्र के लोगों में विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व किसान नेता मोहन चंद्र पांडे ने कहा सड़क में दिगालीचोड़ से लेकर रोसाल तक कई बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। जिनमे बरसात में पानी भरने पर वाहन चालकों को गड्ढों का पता नहीं चल पाता है ।जिस कारण यहां पर कई दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं ।कहा विभाग के द्वारा सड़क में कार्य भी कराया जाता है पैच वर्क भी होता है पर कार्य की गुणवत्ता की कमी के चलते सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। कहा गड्ढों के चलते कभी भी यहां पर बड़ी दुर्घटना देखने को मिल सकती है। गड्ढों के चलते वाहन चालकों व यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पांडे ने कार्य की घटिया गुणवत्ता को सड़क की दुर्दशा का जिम्मेदार बताया।पांडे ने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द गड्ढों को भरने की मांग की है ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

जरूरी खबरें