Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:फिर रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 28, 2023
बीच रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस यात्रियों को उठानी पड़ी दिक्कते उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है बसों के बीच रास्ते में खराब होने से यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं शुक्रवार को दिल्ली से लोहाघाट आ रही लोहाघाट डिपो की बस का अचानक चलते-चलते खूना बोहरा के पास अगले पहिए का बैयरिंग टूट गया जिस कारण ढलान में बस अनियंत्रित हो गई वाहन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सकुशल रोक दिया अन्यथा हादसा हो सकता था वही बस में बैठी सवारियां दूसरे वाहनों के जरिए लोहाघाट पहुंची जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ी मालूम हो उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा नई बसे न देने के कारण डीपो को पुरानी बसों को ही लंबे रूटों में दौड़ाना पड़ रहा है कई बसें अपना निश्चित समय पूरा कर चुकी है जिस कारण अकसर बसे बीच रास्ते में खराब हो रही हैं रोडवेज वर्कशॉप में भी स्पेयर पार्ट्स की कमी के चलते बसों की ढंग से मरम्मत तक नहीं हो पा रही है जिस कारण बस कहीं भी कभी भी बीच रास्ते में खराब हो जा रही हैं जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है तथा कई बार बड़ी दुर्घटना होने से भी बाल बाल बची हैं वहीं क्षेत्र के लोगों ने उत्तराखंड परिवहन निगम से लोहाघाट डिपो में नई बसें देने की मांग करी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें