Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान हेतु खेतीखान में सांकेतिक धरना छठवें दिन भी जारी।

चंपावत:युवाओं के साथ लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

लोहाघाट:दिल्ली में छात्रो पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में लोहाघाट में छात्र-छात्राओं ने निकाली आक्रोश रैली।

चंपावत:वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों व लेखकों के लिए मासिक पेंशन और आय सीमा दोगुनी

चंपावत:जिलाधिकारी ने दिए नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश। एनकोर्ड समिति की बैठक संपन्न

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:रामेश्वर घाट में वन निगम के टाल में लकड़ियो का टोटा शवदाह में हो रही है दिक्कत

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 29, 2025

रामेश्वर घाट में वन निगम के टाल में लकड़ियो का टोटा शवदाह में हो रही है दिक्कत

विभाग बेखबर लोगों में नाराजगी।ग्रामीणों से लकड़ियां खरीद कर करना पड़ रहा है शव दाह ।चंपावत जिले के प्रसिद्ध रामेश्वर घाट में चंपावत जिले के साथ साथ पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिले से भी लोग शवदाह के लिए पहुंचते है। वन निगम के द्वारा घाट मे लकड़ी का टोल खोला गया है ।ताकि लोगो को शवदाह करने में कोई दिक्कत ना हो। पर वन निगम की लापरवाही के चलते अक्सर यहां लकड़ियों का टोटा बना रहता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी ने बताया आज बाराकोट क्षेत्र के रंगकर्मी निर्मल सिंह अधिकारी का निधन हो गया था। जिनके अंतिम संस्कार के लिए रामेश्वर घाट लाया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिकारी ने बताया पर रामेश्वर घाट में वन विभाग के लकड़ी के टाल में लकड़ियां उपलब्ध नहीं थी। जब बन निगम के डीएलएम से उनके द्वारा संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फोन तक रिसीव नहीं किया गया। अधिकारी ने कहा लकड़िया ना होने से शवदाह करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी तरह ग्रामीणों से लकड़ियां खरीद कर स्व 0निर्मल सिंह अधिकारी का अंतिम संस्कार किया गया। अधिकारी ने कहा टोल मे लकड़ियां उपलब्ध न होने से शवदाह करने आने वाले लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है तथा लोगों में वन निगम के खिलाफ काफी नाराजगी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिकारी ने चंपावत व पिथौरागढ़ प्रशासन से जल्द से जल्द टोल में लकड़ियां उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया रामेश्वर घाट में हर रोज अंतिम संस्कार के लिए दूर-दूर क्षेत्र से लोग पहुंचते हैं और लकड़ियां ना होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना वर्तमान में करना पड़ रहा है और वन निगम लापरवाह बना बैठा है।

जरूरी खबरें