Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट की मीट/ सब्जी मंडी मीट व्यापारियों की सुविधा देने की मांग।

लोहाघाट:स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस।*

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राय नगर चौड़ी में गुलदार का खतरा बरकरार वन विभाग ने बढ़ाई गस्त लगाया पिंजरा।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 21, 2026

राय नगर चौड़ी में गुलदार का खतरा बरकरार वन विभाग ने बढ़ाई गस्त लगाया पिंजरा।

लोहाघाट के राय नगर चौड़ी में पिछले कुछ दिनों से गुलदार का खतरा बरकरार है। आए दिन गुलदार गांव में नजर आ रहा है। गुलदार के द्वारा घर के पास गौ वंश को अपना निवाला भी बना लिया गया था। जिस कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम प्रधान राय नगर चौड़ी श्रीमती जानकी राय के द्वारा गुलदार के बढ़ते खतरे को देख जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार से जनता मिलन कार्यक्रम में गांव में पिंजरा लगाने की मांग की थी। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा वन विभाग का अधिकारियों को उचित कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया था।

जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को रेंजर लोहाघाट रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में वन कर्मियों के द्वारा गुलदार प्रभावित राय नगर चौड़ी में पिंजरा स्थापित किया है और वन विभाग के द्वारा लगातार राय नगर चौड़ी में रात्रि कालीन गस्त की जा रही है तथा गुलदार की हरकतों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप भी स्थापित किए गए हैं। राय नगर चौड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान जितेंद्र राय के मुताबिक अंधेरा होते ही गुलदार के भय से ग्रामीण घरों में कैद हो रहे हैं। उन्होंने बताया गांव में गुलदार का खतरा बना हुआ है। कहा वन विभाग के द्वारा गांव में लगातार रात्रि कालीन गस्त की जा रही है तथा गुरुवार को पिजड़ा भी लगा दिया गया है। पूर्व ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने समस्त ग्रामीणों से सतर्क रहने ,बच्चों को अकेला न छोड़ने तथा झुंड में इधर-उधर जाने की अपील की है। गांव में पिजड़ा लग चुका है बस अब इंतजार गुलदार का है।

जरूरी खबरें