रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर व्यापार संघ व पूर्व सैनिकों ने जताया दुख दी श्रद्धांजलि
Laxman Singh Bisht
Wed, May 20, 2026
पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर व्यापार संघ व पूर्व सैनिकों ने जताया दुख दी श्रद्धांजलि


लोहाघाट । 19 मई 2026 को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी का आकस्मिक निधन हो गया था। पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर आज बुधवार को लोहाघाट नगर व्यापार मंडल व पूर्व सैनिक संगठन लीग ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर दुख जताते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट व भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा भी शामिल हुए।

व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया व पूर्व सैनिक संगठन लीग अध्यक्ष कैप्टन आर 0एस 0देव ने कहा पूर्व सीएम स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर लोहाघाट के समस्त व्यापारी तथा पूर्व सैनिक भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। कहा प्रदेश में एक सच्चा जनसेवक खो दिया है ।उन्होंने कहा स्वर्गीय खंडूरी एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री थे भारतीय सेना में देश सेवा करने के बाद वह प्रदेश की जनता की सेवा के लिए राजनीति में उतरे तथा पहली बार सांसद बनने पर उन्होंने संसद में उत्तराखंड राज्य बनाने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। तथा उत्तराखंड की कमान संभालने के बाद उनके द्वारा कर्मचारी व जनहित हित में कई अहम फैसले लिए गए। कहा उत्तराखंड के ईमानदार मुख्यमंत्री यो मे से एक थे ।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा स्वर्गीय खंडूरी जनता के बीच इतने लोकप्रिय थे कि जनता ने नारा दिया था, खंडूरी है जरूरी, जो काफी लोकप्रिय हुआ। कहा अपने शासनकाल के दौरान स्वर्गीय खंडूरी के द्वारा प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिनमें भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता बनाने के लिए नौकरियों से इंटरव्यू को हटाना एक बड़ा फैसला था। इसके अलावा पूर्व सीएम खंडूरी के द्वारा युवाओं व ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की गई थी। उन्होंने बताया पूर्व सीएम खंडूरी के निधन से प्रदेश को बड़ी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा अपनी ईमानदारी व ठोस निर्णय के लिए स्वर्गीय खंडूरी हमेशा याद किए जाएंगे ।उन्होंने स्वर्गीय खंडूरी को एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा स्वर्गीय खंडूरी ने उत्तराखंड की जनता के दिलों में राज किया आज भी जब मुख्यमंत्री का जिक्र आता है तो उसमें स्वर्गीय खंडूरी का नाम जरुर लिया जाता है।

शोक सभा में कीर्ति बगोली, मनोज गर्ग, टीका देव खर्कवाल आदि व्यापारी नेताओं के साथ पूर्व सैनिक कैप्टन रघुवीर, कैप्टन गणेश सिंह बोहरा, कैप्टन एन0 के0 पुनेठा, कैप्टन इंदर राज सिंह देव, नवीन चंद्र जोशी कैप्टन सी0बी0बिष्ट, हवलदार मोहन चंद्र जोशी, सूबेदार घनश्याम चंद्र चिलकोटी,भूप सिंह, देव सिंह आदि मौजूद रहे।