Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट की मीट/ सब्जी मंडी मीट व्यापारियों की सुविधा देने की मांग।

लोहाघाट:स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस।*

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कुत्ते के काटने से बारह वर्षीय छात्र की चली गई जिंदगी 3 महीने पहले काटा था छात्र क़ो।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 23, 2026

कुत्ते के काटने से बारह वर्षीय छात्र की चली गई जिंदगी 3 महीने पहले काटा था छात्र क़ो।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने छात्र को किया मृत घोषित। धारचूला का रहने वाला है छात्र।

पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय से हल्द्वानी किया गया था रेफर।

पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला के जुम्मा गांव निवासी कक्षा 5 में पढ़ने वाले छात्र मोहित धामी (12)पुत्र राम सिंह धामी को लगभग 3 महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। मोहित के द्वारा कुत्ते की काटने की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी गई थी। अचानक चार-पांच दिन पहले मोहित की तबीयत बिगड़ने लगी।आज शनिवार को परिजन उसे पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के द्वारा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया। मोहित धामी को 108 के जरिए हल्द्वानी ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद 108 का स्टाफ उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लेकर आया पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया अस्पताल मे बच्चे की ईसीजी आदि जांच की गई पर बच्चे की मौत हो चुकी थी।डॉ राठी ने बताया कुत्ते के काटे जाने पर रेबीज के इंजेक्शन लगाना अनिवार्य है उन्होंने कहा कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साफ पानी व साबुन से धोकर फिर अस्पताल आए। कहा रेबीज एक जानलेवा बीमारी है इसके लक्षण कुत्ते के काटे जाने के कई महीनो व वर्षों के बाद भी नजर आते हैं। कहा कुत्ते के काटने को नजर अंदाज न करें कहा रेबीज एक लाइलाज बीमारी है। छात्र के पिता मजदूरी का कार्य करते हैं। छात्र के शव को वापस पिथौरागढ़ भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इसी कुत्ते ने चार पांच अन्य लोगों को भी काटा है।

जरूरी खबरें