Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

सूचना

: लोहाघाट:संदिग्ध हालत में बेहोश नेपाली दंपति को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती विषाक्त पदार्थ खिलाने का संदेह नेपाली होटल में रुका था दंपति

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 27, 2023
गम्भीर हालत में  दंपति को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती विषाक्त पदार्थ खिलाने का संदेह लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को एक नेपाली दंपति को बेहोशी की हालत में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था जानकारी के मुताबिक 3 दिन पहले ही नेपालगंज निवासी किशोर लामा अपनी पत्नी लक्ष्मी लामा व बेटी कमला व बेटे के साथ काम की तलाश में लोहाघाट आया था नेपाली दंपति लोहाघाट के खेती खान रोड में जनक बहादुर के नेपाली होटल में रुका हुआ था शुक्रवार को लोगों ने नेपाली दंपति को गंभीर हालत में सड़क में पड़े हुए देखा जिनको आनन-फानन में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी दंपति का इलाज कर रहे डॉक्टर करन ने बताया इन दोनों को कौन सा विषाक्त पदार्थ खिलाया गया है पता नहीं चल पा रहा है सैंपल जांच के बाद ही पता चल पाएगा दोनों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है तथा दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है वही नेपाली दंपति की बेटी कमला ने बताया किसी व्यक्ति के द्वारा दोनों को पेय पदार्थ दिया गया जिसके बाद उनकी यह हालत हुई है फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है वही डॉक्टर की सूचना पर लोहाघाट पुलिस से मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दंपति का इलाज जारी है फिलहाल मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा कि दंपति को विषाक्त पदार्थ खिलाया गया या अन्य कारणो से उनकी यह हालत हुई है वही नेपाली दंपति के द्वारा शराब का सेवन करने की बात भी सामने आ रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें