Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लाभार्थियों हेतु 4.10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

लोहाघाट:पति को चाकू मारने के आरोप में महिला शिक्षिका के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज। पति पर भी मुकदमा दर्ज।

चंपावत:पत्रकार सूरी पंत ने चिकित्सकों के द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपो को बताया निराधार। जांच की माग

चंपावत:जिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न विष्णु गिरी फिर से बने अध्यक्ष

लोहाघाट:डनगांव मे सांप के काटने से महिला की बिगड़ी हालत अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों ने बचाई जान।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत हिमवीरों ने किया रक्तदान

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

.स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत हिमवीरों ने किया रक्तदानछमनिया कैंप लोहाघाट स्थित आइटीबीपी छत्तीस वी वाहिनी परिसर में मंगलवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कमांडेंट संजय कुमार के निर्देश पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें हिमबीरो के द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। साथ ही हिमबीर परिवारों की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए चिकित्सा शिविर एवं कक्षा का आयोजन किया गया। डॉक्टर असरा बैतूल सना द्वारा सभी महिला सदस्यों को महिलाओं में होने वाले रोगों के लक्षणों एवं उनके बचाव के उपायो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में हिमवीरो ने उत्साह पूर्वक बड़ चढ़कर कर प्रतिभाग कर रक्तदान किया ।कार्यक्रम में मुकेश चंद्र अप सेनानी ,गौरव कुमार सहायक सेनानी, जितेंद्र सिंह रावत सहायक सेनानी सहित कई हिमबीर व परिवार मौजूद रहे ।रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय चंपावत के लैब टेक्नीशियन मनोज मेहता ,नर्सिंग ऑफिसर सपना एवं हरीश पांडे के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें