Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मडलक में बग्वाली मेले व बग्वाली महोत्सव की जोरदार तैयारी। सीमांत क्षेत्र में उत्साह।

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 13, 2025

मडलक में बग्वाली मेले व बग्वाली महोत्सव की जोरदार तैयारी। सीमांत क्षेत्र में उत्साह।

23 अक्टूबर को होगा भव्य मेला 24 अक्टूबर को पहली बार होगा महोत्सव का आयोजन।लोहाघाट ब्लॉक सीमांत क्षेत्र मडलक में भैया दूज के अवसर पर मां भगवती मंदिर मडलक में लगने वाले बग्वाली मेले की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। इस वर्ष 23 अक्टूबर को मुख्य मेला तथा 24 अक्टूबर को पहली बार बग्वाली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति अध्यक्ष आनंद जोशी के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी चंपावत व पुलिस अधीक्षक को मेले की व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सोपा तथा दोनों अधिकारियों को मेले में आने का आमंत्रण दिया गया। समिति के द्वारा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियो को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। मंदिर समिति सचिव दया कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि मेले को लेकर मां भगवती मंदिर को रंग रोगन कर चमकाया गया है ।नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान महेश जोशी के नेतृत्व में पूरे गांव की साफ सफाई झाड़ी कटान , नालियों की सफाई तथा नौलों धारो की स्वच्छता की जा रही है तथा मंदिर प्रांगण को भी भव्य रूप दिया जा रहा है। मडलक क्षेत्र में पहली बार महोत्सव का आगाज होने जा रहा है जिस कारण क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मंदिर समिति के द्वारा समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर मां भगवती का आशीर्वाद लेने तथा मेले व महोत्सव को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजन में पूर्व ग्राम प्रधान भुवन भट्ट ,डॉक्टर सतीश पांडे, वासुदेव उपाध्यक्ष ,विक्रम सिंह , पुरू पंत, बद्री सिंह, संतोक सिंह रावत ,संतोष सिंह धोनी, भीम पंत,नमन पंत ,अमित भट्ट ,किशोर रावत आदि के द्वारा अमूल्य सहयोग दिया जा रहा है।

जरूरी खबरें