रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
Laxman Singh Bisht
चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं
प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत ग्राम पंचायत डुंगराबोरा सहित आसपास के क्षेत्रों में जियो टावर की नेटवर्क एवं सेवा संबंधी समस्याओं से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।ग्रामीणों ने बताया नेटवर्क कमजोर रहने के कारण फोन पर बातचीत करने के साथ-साथ जरूरी ऑनलाइन कार्यों में भी परेशानी होती है तथा छात्र-छात्राओं को भी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कई बार जिओ के अधिकारियों एवं कंपनी से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक समस्या का प्रभावी समाधान नहीं हुआ है।
ग्राम पंचायत डुंगराबोरा के उपप्रधान ईश्वर राम ने कहा कि क्षेत्र के लोग जियो टावर की समस्या से परेशान हैं। उप प्रधान ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिओ के संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन से जल्द से जल्द नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई है। उप प्रधान ने बताया जबकि शासन के द्वारा सीमांत क्षेत्र की नेटवर्क व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं पर जिओ के अधिकारियों के द्वारा कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा टावर मड़वा बोहरा में लगा है जहां से डूंगरा बोर की 2 से 3 किलोमीटर दूरी में है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखेंगे। तो वहीं ग्रामीण जिओ की सिम बदलने पर भी विचार कर रहे हैं। तो वही उपप्रधान ईश्वर राम, मेघ सिंह बोहरा, तिलोक सिंह, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, प्रधान श्याम सिंह बोहरा, बीडीसी सदस्य विनोद सिंह, प्रकाश सिंह, हयात राम, प्रेम राम, कल्याण राम, तान सिंह, दशरथ सिंह, पूरन सिंह, बिसन राम एवं हरीश राम ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे