रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
Laxman Singh Bisht
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
29 सितंबर को चंपावत जिले के विभिन्न महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव होने जा रहे हैं जिसकी कार्रवाई जारी है। छात्र संघ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी चंपावत रेखा यादव के दिशा निर्देश पर चंपावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया पुलिस की पहली प्राथमिकता छात्र संघ चुनाव को सकुशल संपन्न करना है जिसके लिए समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया जा चुका है। एसपी चंपावत ने कहा छात्र संघ चुनाव भी लोकतंत्र का एक पर्व है जिसे शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तौर पर संपन्न कराया जाएगा। एसपी चंपावत ने महाविद्यालय के समस्त छात्र नेताओं, छात्र-छात्राओं तथा प्रत्याशियों से छात्र संघ चुनाव को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा छात्र संघ चुनाव में हुड़दंग करने वालो तथा अराजकता फैलाने वालो से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों पर पुलिस कानूनी कार्रवाई भी करेगी। एसपी चंपावत ने बताया छात्र संघ चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जाएगा कहा जिसके लिए संबंधित थाना प्रभारियो को निर्देशित किया जा चुका है। फिलहाल जिले में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। महाविद्यालय में पुलिस कर्मी तैनात किए जा चुके है।
विज्ञापन
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।