Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति को चाकू मार कर किया घायल। शिक्षक लहूलुहान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में हो रहे नव निर्माण पर लगी रोक।

चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

चंपावत:पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प।जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण।

बाजपुर:नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर हमला एक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: आदर्श चंपावत में सड़क न होने का दंश जहां नहीं है गावो बालिकाएं दसवीं पास।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 17, 2025

आदर्श चंपावत में सड़क न होने का दंश जहां नहीं है गावो बालिकाएं दसवीं पास।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमलीजामा पहने का इंतजार कर रहे हैं ग्रामीण।लोहाघाट: एक और राज्य सरकार प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों को सड़कों से जोड़कर पहाड़ों से पलायल रोकने, युवाओं को रोजगार तथा कृषि क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के दावे करती रही है, वहीं दूसरी ओर पाटी ब्लॉक के सदूरवर्ती गांव पटनगांव, गीजू-बसान, बांस-बस्वाड़ी, जमनटाक, डौड, घिंघारूकोट जैसे कई गांव आज भी सड़क सुविधा से बंचित हैं। सड़क से होने वाली कई दिक्कतों ने यहां से पलायन के मार्ग खोल दिए हैं। इन क्षेत्रों में फल-सब्जियां का व्यापक उत्पादन होता है लेकिन लोग हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद अपने उत्पादन को पानी के मोल बेचने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल घिंघारुकोट बांस-बस्वाड़ी सड़क बनने से जहां यहां के लोगों की ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने की दूरी 7 किमी में सिमट जाएगी, जबकि वतर्मान में 5 किमी पैदल चलने के बाद 26 किमी सफर वाहन से तय करना पड़ रहा है। सड़क के अभाव की पीड़ा को इस बात से भी समझा जा सकता है कि इन गांवों में कोई भी बालिक हाईस्कूल पास नहीं है।मुख्यमंत्री द्वारा यहां के लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए ही घिंघारुकोट बांस-बस्वाड़ी, तक 4 किमी सड़क बनाने की घोषणा की है थी। तब लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था, लेकिन इस सड़क का सरकारी दावपेंच में फंसने से लोगों की खुशियां निराशा में बदल गई हैं। निराश ग्रामीणों ने अब यहां के लोगों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से मिलने का मन बनाया हुआ है।

जरूरी खबरें