Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

लोहाघाट: छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

लोहाघाट:ओली फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर लोहाघाट के 35 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन।

उत्तराखंड:गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डग़ला मे गुलदार के हमले में महिला घायल। बाल बाल बची जान क्षेत्र में दहशत

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 22, 2026

डग़ला मे गुलदार के हमले में महिला घायल। बाल बाल बची जान क्षेत्र में दहशत

ग्रामीणों की वन विभाग से सुरक्षा मुहैया कराने तथा पिंजरा लगाने की मांग।

एसडीओ नेहा सौन ने रेंजर को दिए कैमरा ट्रैप लगाने व गस्त के निर्देश। घायल महिला का जाना हाल

लोहाघाट ।ब्लॉक के सीमांत धोनी शिलिंग गांव के डगला तोक में आज सुबह 10:30 बजे के लगभग घात लगाए गुलदार ने जंगल जा रही महिला पर हमला कर घायल कर दिया। गुलदार के हमले से महिला के चेहरे व अन्य जगहों पर चोट आई है। साथी महिलाओं के द्वारा हल्ला मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। महिला के परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा घायल महिला गीता देवी को तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया।

ग्राम प्रधान पुष्कर नाथ गोस्वामी ,लक्ष्मण नाथ व महिला के परिजनों ने बताया गीता देवी( 28) पत्नी दीवान राम आज सुबह दो अन्य महिलाओं के साथ घास काटने जंगल की ओर जा रही थी तभी घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया जिससे गीता देवी घायल हो गई। ग्राम प्रधान पुष्कर नाथ गोस्वामी ने बताया महिला को तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया है जहां उनका उपचार किया गया। ग्राम प्रधान पुष्कर नाथ गोस्वामी ,लक्ष्मण नाथ ने कहा क्षेत्र के बच्चे पैदल स्कूल जाते हैं अब उनकी सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो गया है

तथा घटना से गांव में ग्रामीण काफी दहशत में है कहां 2 दिन पूर्व भी गुलदार के द्वारा गाय को मौत के घाट उतारा गया था। उन्होंने वन विभाग से गांव में सुरक्षा मुहैया कराने व पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुआवजा देने की भी मांग की गई है। वहीं सूचना पर एसडीओ नेहा सौन,लोहाघाट रेंजर एन0डी0पांडे वन विभाग की टीम के साथ लोहाघाट अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी वह घायल महिला का हाल जाना।

एसडीओ नेहा सौन ने कहा गुलदार की हरकतों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे तथा बन कर्मियों के द्वारा गस्त की जाएगी ।जरूरत पड़ने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा तथा नियमानुसार घायल महिला को उचित मुआवजा दिया जाएगा उन्होंने बताया जानकारी के मुताबिक इस स्थान पर गुलदार ने एक गाय को मौत के घाट उतारा था और गुलदार आज उसी स्थान पर बैठा हुआ था जिस कारण महिलाओं को देख उसने हमला कर दिया। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

लोहाघाट अस्पताल में डॉक्टर हिमांशु शरण के द्वारा घायल महिला गीता देवी का उपचार किया गया उन्होंने बताया महिला की स्थिति ठीक है तथा जांच के लिए उन्हें हायर सेंटर चंपावत रेफर कर दिया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान पुष्कर नाथ, लक्ष्मण नाथ,जगदीश राम, वजीर राम सुरेंद्रनाथ ,उमेद राम के अलावा वन दरोगा अजय दीप टम्टा, बनबीट अधिकारी पीयूष बिष्ट आदि मौजूद रहे। उपचार में वार्ड बॉय विक्रम सिंह व दिनेश कुमार के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें