रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
Laxman Singh Bisht
घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
पिथौरागढ़ से गंगोलीहाट की ओर जा रही थी महिला अचानक कूदी सरयू में।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के घाट क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां आज सुबह एक महिला ने घाट के पुराने मोटर पुल से उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी जिससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घाट में होटल चलाने वाले श्याम सामंत, वाहन चालक अर्जुन बल्दिया व पंकज तिवारी के द्वारा महिला को सरयू नदी में छलांग लगाते देख सरयू नदी में उतरे किसी तरह उनके द्वारा महिला को नदी से बाहर निकाला गया पर तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। होटल स्वामी श्याम सामंत ने बताया यह महिला पिथौरागढ़ से गंगोलीहाट चलने वाली जीप में बैठकर आई थी। वाहन चालक अर्जुन बल्दिया घाट में सवारी बैठा रहे थे तभी यह महिला अचानक जीप से उतरकर घाट के पुराने मोटर पुल में गई और सरयू नदी में छलांग लगा दी जिसमें उनकी मौत हो गई। श्याम सामंत ने बताया उन लोगों के द्वारा महिला को बचाने का प्रयास किया गया पिथौरागढ़ जिले की घाट पुलिस चौकी के पास उन लोगों के द्वारा महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया था पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पिथौरागढ़ जिले की घाट चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला कौन थी पुलिस जानकारी जुटा रही। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा आखिर महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यू उठाया और महिला कहां की रहने वाली थी? मामले में होटल स्वामी श्याम सामंत, वाहन चालक अर्जुन बल्दिया व पंकज तिवारी के द्वारा अपनी जान की परवाह किए बगैर महिला को बचाने का भरसक प्रयास किया गया। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है।
विज्ञापन
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।