Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन 

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 13, 2023
जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन लोहाघाट के सुई पऊ गांव में बंदरो , सूअरो और लंगूरों के द्वारा ग्रामीणों के द्वारा लगाई गई खेती को पूरी तरह तबाह व बर्बाद कर दिया गया है बुधवार को ग्राम प्रधान भुवन चौबे के नेतृत्व में सुई पऊ गांव की महिलाये बंदरों के द्वारा उखाड़ी गई फसलों को लेकर एसडीएम कार्यालय लोहाघाट पहुंची महिलाओं ने एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया महिलाओं ने कहा वह साल भर कड़ी मेहनत कर फसल उगाती हैं लेकिन जंगली जानवरों के द्वारा उनकी पूरी फसलों को उजाड़ दिया गया है महिलाओं ने कहा जंगली जानवरों ने उनकी सोयाबीन, ककड़ी ,शिमला मिर्च ,बैगन आदि के पौधों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है वहीं महिलाओं ने एसडीएम से फसलों का मुआवजा दिलाने तथा जंगली जानवरो से निजात दिलाने की मांग करी महिलाओं ने कहा उनकी आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है कई बार वन विभाग से कहने के बाद भी वन विभाग के द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है वहीं एसडीएम रिंकु बिष्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा वह डीएफओ चंपावत से जंगली जानवरों के आतंक से गांव को निजात दिलाने के लिए वार्ता करेंगी तथा फसल के मुआवजे के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा वहीं ग्रामीण महिलाओं ने कहा अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया जाएगा वह आंदोलन के लिए बाध्य होगी ज्ञापन देने में देवकी ओली ,मुन्नी खर्कवाल शांति चतुर्वेदी, मीनाऔली, मंजू, ललिता ,हेमा ,सुनीता मयंक कोहली हिमांशु ओली ,ललितओली, गौरव जोशी आदि शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें