Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में मानव शरीर पर कार्यशाला का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, May 5, 2026

गुरुकुलम एकेडमी में मानव शरीर पर कार्यशाला का आयोजन

गुरुकुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुना में हिमवत्स साइंस आउटरीच प्रोग्राम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मानव शरीर विज्ञान के विषय में जानकारी दी गई। गुरुकुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल खूना आयोजित कार्यशाला में कक्षा 8 के 25 छात्रा- छात्राएं शामिल रही।कार्यशाला में छात्र छात्राओं ने कार्डबोर्ड की सहायता से मानव शरीर के 17 आंतरिक अंगों के मॉडल तैयार किए। साथ ही, उन्हें इन अंगों की संरचना एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिससे यह सत्र अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

कार्यशाला का संचालन पंकज सिंह बोहरा हिमवत्स रिसोर्स पर्सन ने किया। पवन पाण्डेय का विशेष सहयोग किया।विद्यालय के प्रबंधक राजेश पाण्डेय ने इस तरह की कार्यशाला को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यकत बताया।इस अवसर पर चंद्रभानु गहतोड़ी, मनमोहन गहतोड़ी, अमित तिवारी, महेंद्र जोशी, रियाज़ अहमद अंकित देव, शशांक पाण्डेय एवं काजल बिष्ट इत्यादि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें