Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राईकोट सड़क में सुबह-सुबह नजर आया गुलदार बाल बाल बचे युवा।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 30, 2026

राईकोट सड़क में सुबह-सुबह नजर आया गुलदार बाल बाल बचे युवा।आज शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे के आसपास एक भारी भरकम गुलदार लोहाघाट की राईकोट मरोड़ाखान सड़क में नजर आया। चांदमारी क्षेत्र के रहने वाले युवा अरविंद सिंह धोनी, सोनू सिंह बोरा, योगी पंडित, अनिल सिंह सामंत ,सचिन सिंह महर व चंचल सिंह धोनी आज शुक्रवार सुबह दौड़ने के लिए छमनिया स्टेडियम की ओर जा रहे थे। युवाओं ने बताया राईकोट सड़क से एमजे होटल की ओर जाने वाले लिंक मोटर मार्ग के पास अचानक एक बड़ा गुलदार उनके सामने आ गया उन्होंने कहा अपने वाहनो को दौड़ाकर उन्होंने किसी तरह जान बचाई।युवाओं ने बताया गुलदार काफी विशालकाय है। पार तरफ जाकर युवाओं के द्वारा इस गुलदार का वीडियो भी बनाया गया है। वीडियो में गुलदार देवदार बनी की ओर जाता हुआ नजर आ रहा है। गुलदार के अचानक सामने आने से युवा दहशत में आ गए। युवाओं ने कहा सुबह गुलदार के मुख्य सड़क में इस प्रकार से घूमने से खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से इस क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की है। गुलदार को एकदम सामने देख युवा काफी रोमांचित नजर आ रहे हैं। युवाओं ने कहा उन्होंने पहली बार इतनी नजदीक से इतना बड़ा गुलदार देखा है।

जरूरी खबरें