Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

सूचना

: लोहाघाट: लोहाघाट डिग्री कॉलेज के पास से 12.10 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 14, 2023
लोहाघाट पुलिस ने डिग्री कॉलेज लोहाघाट के पास चौड़ी निवासी युवक विजय राय को12.50 ग्राम स्मैक के साथ  गिरफ्तार किया मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के तहत एसपी चम्पावत देवेंद्र पींचा के निर्देश में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में लोहाघाट क्षेत्र से लोहाघाट पुलिस व SOG चंपावत द्वारा सयुक्त रूप से डिग्री कॉलेज लोहाघाट के पास से अभियुक्त विजय राय पुत्र गणेश दत्त राय निवासी रायनगर चौड़ी उम्र 28 वर्ष के कब्जे से 12.10 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया, लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है एसओ मनीष खत्री ने बताया अभियुक्त के पास से स्मैक बेच हुए ₹5500 व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया तथा  अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है पुलिस टीम मे एसओ लोहाघाट मनीष खत्री, एसआई सुरेन्द्र खडायत प्रभारी SOG , एसआई हरीश प्रसाद प्रभारी चौकी बाराकोट , एसआई ललित पांडेय SOG , का0 अशोक वर्मा ANTF,का0 मदन नाथ आदि शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें