Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बिसंग क्षेत्र के युवाओं ने लहराया परचम अग्नि वीर में 40 से 50 युवा भर्ती

Laxman Singh Bisht

Wed, May 27, 2026

बिसंग क्षेत्र के युवाओं ने लहराया परचम अग्नि वीर में 40 से 50 युवा भर्ती

भारतीय सेना ने आज अग्नि वीर भर्ती का परीक्षा फल घोषित कर दिया है। जिसमें लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के युवाओं ने एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। अग्नि वीर भर्ती में कोली ढेक से लेकर , बिसंग व सलाना पुल तक बिसंग क्षेत्र के लगभग 40 से 50 युवा अग्नि वीर में भर्ती हुए जिस कारण पूरे बिसंग क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने कहा आज बिसंग क्षेत्र के युवाओं की मेहनत रंग लाई और इतनी बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा अग्नि वीर में भर्ती हो चुके हैं। मालूम हो लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र में हर घर से कोई न कोई भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुका है और दे रहे हैं। हालांकि बीच में थोड़ी गिरावट आई थी लेकिन इस बार युवाओं ने मिथक तोड़ते हुए बड़ी संख्या में भारतीय सेना में शामिल होकर अपने क्षेत्र बिसंग का गौरव बढ़ाया है। क्षेत्र वासियों ने सभी सफल युवाओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। बिसंग सैन्य बाहुल्य क्षेत्र के रूप मे जाना जाता है।

जरूरी खबरें