Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

: लोहाघाट:बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली का लड़ीधुरा मंदिर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से किया गया स्वागत

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 4, 2024
बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली का लड़ीधुरा मंदिर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से किया गया स्वागत मंगलबार को बाराकोट के लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में गढ़वाल मंडल के विशौन पर्वत से पहुंची बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला डोली का कुमाऊं के प्रसिद्ध नगाड़ों की नौबत बजाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने कुमाऊँ की प्रसिद्ध ओढ़नी ओढ़ कर गढ़वाल से पहुंची डोली पर पुष्प वर्षा की एवं मंगल गीतों का गायन किया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी द्वारा मंदिर में गढ़वाल से डोली के साथ आए हुए सभी अतिथियों का मंदिर परिसर में स्वागत किया तदोपरांत डोली लेकर आए डोली यात्रा के संयोजक प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी द्वारा डोली के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया उन्होंने कहा डोली यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व मे सुख शांति व कल्याण के लिए है उन्होने कहा इस वर्ष डोली यात्रा को 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन ग्राम सभा पम्दा के वायु सेवा से सेवानिवृत्ति मोहन चंद्र शर्मा द्वारा किया गया । इस मौके में उमेश्वर सिंह अधिकारी, नवल किशोर जोशी,जगदीश सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी,शिवराज सिंह अधिकारी, रितेश वर्मा, हिमांशु जोशी, धर्मानंद जोशी, नमन जोशी, योगेश जोशी, कौस्तुभ अधिकारी, भावेश जोशी, मंजू अधिकारी, कुसुम जोशी, देवकी देवी, जानकी जोशी, कंचन जोशी, वेनी देवी, तुलसी जोशी, भागीरथी जोशी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें