Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:चंपावत न्यायालय ने लोहाघाट की सेवानिवृत्त चिकित्सक के पक्ष में सुनाया फैसला

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 22, 2023
चंपावत न्यायालय ने लोहाघाट की सेवानिवृत्त चिकित्सक के पक्ष में सुनाया फैसला प्रतिवादी को गंदा पानी रोकने का दिया आदेश चंपावत न्यायालय के सीनियर सिविल जज हेमंत सिंह राणा की अदालत में लोहाघाट की सेवानिवृत्ति चिकित्सक डॉक्टर सुशीला शाह के हक में फैसला सुनाते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है डॉक्टर सुशीला शाह के अधिवक्ता सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि लोहाघाट निवासी सेवानिवृत्त चिकित्सक सुशीला शाह ने प्रतिवादी लक्ष्मी गिरी के खिलाफ अपने घर का गंदा पानी और पिट का पानी उनके के घर में डालने के साथ ही उनके आवासीय परिसर और किचन गार्डन में गंदगी फैलाने की शिकायत पुलिस प्रशासन और एसडीएम लोहाघाट से की थी अधिवक्ता जोशी ने बताया पुलिस ने उल्टा उनका 107 / 116 में चालान कर दिया था इसके बाद सेवानिवृत्ति चिकित्सक डॉक्टर सुशीला साह ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए प्रतिवादी के खिलाफ बाद दायर किया था जिसमें न्यायालय की ओर से प्रतिवादी को कई सम्मन भेजे गए पर प्रतिवादी कई तिथियो तक न्यायालय में हाजिर नहीं हुई जिसके बाद अदालत ने डॉक्टर सुशीला शाह के पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्रतिवादी लक्ष्मी गिरी को गंदे पानी के बहने को बंद करने और आंगन के शौचालय के पिट के गंदे पानी का रिसाव बंद करने के आदेश दिए हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें