Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: लोहाघाट:ग्राम पंचायत पाटन पाटनी का कूड़ा वाहन बीआईटीएम के पास गिरा खाई में चालक गंभीर रूप से घायल

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 24, 2023
ग्राम पंचायत पाटन पाटनी का कूड़ा वाहन बीआईटीएम के पास गिरा खाई में चालक गंभीर रूप से घायल ग्राम सभा पाटन पाटनी का कूड़ा वाहन रविवार दोपहर को लोहाघाट पुल्ला रोड में बीआईटीएम के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया दुघर्टना मे वाहन चालक मुकेश राम निवासी राईकोट महर गंभीर रूप से घायल हो गया तथा सुंदर राम व रमेश राम निवासी रायकोट महर मामूली रूप से घायल हो गया सूचना पर मौके पर पहुंची 112 के द्वारा तीनों घायलों को लोगों की मदद से 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां तीनों का उपचार किया जा रहा है जानकारी के मुताबिक पाटन ग्राम पंचायत का कूड़ा वाहन uk03ca0127 टचिंग ग्राउंड से कूड़ा फेंक कर वापस आ रहा था तभी बीआईटीएम व कलीगाव के बीच वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा गनीमत रही वाहन पेड़ों में अटक गया अन्यथा हादसा जानलेवा हो सकता था घायलों को अस्पताल पहुंचने में 112 के कांस्टेबल तुलसी जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान कलीगांव नारायण पुजारी, ग्राम प्रधान चामी प्रकाश महर ,मनोज फर्त्याल व अन्य युवाओं के द्वारा मदद करी गई मालूम हो इस स्थान मे पहले भी वाहन दुर्घटनाए हो चुकी है

जरूरी खबरें