Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:कुमाऊं कमिश्नर ने कोली ढेक झील में वोटिंग का लिया आनंद पर्यटन के क्षेत्र में बताया मील का पत्थर

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 7, 2023
कुमाऊं कमिश्नर ने कोली ढेक झील में वोटिंग का लिया आनंद नाव संचालकों की सुनी समस्याएं झील को पर्यटन के क्षेत्र में बताया मील का पत्थर गुरुवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत चंपावत जिले के लोहाघाट पहुंचे जहां कमिश्नर रावत ने लोहाघाट क्षेत्र की प्रसिद्ध कोली ढेक झील का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से झील के बारे में जानकारी लेने के साथ-साथ पर्यटकों की सुरक्षा के लिए किए गए उपायों के बारे में पूछा साथ ही कमिश्नर रावत ने झील में नौका संचालन करने वाले युवाओं से उनकी समस्याओं को पूछा इसके अलावा कमिश्नर रावत ने आईजी कुमाऊं नीलेशआनंदभरणे ,डीएम चंपावत नवनीत पांडे, एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा के साथ कोली ढेक झील में वोटिंग का आनंद लिया कमिश्नर रावत ने कोली ढेक झील की खूबसूरती की सराहना करते हुए कहा कि झील लोहाघाट क्षेत्र के लिए सौगात है जिसमें युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है तथा पर्यटकों को वोटिंग करने का मोका मिल रहा है कमिश्नर रावत ने कहा झील में धीरे-धीरे सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जल्द झील एक बड़े पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित होगी साथ ही उन्होंने कहा अभी इसके प्रचार प्रसार की काफी जरूरत है जिसके लिए हम सब ने मिलकर प्रयास करने होंगे साथ ही कमिश्नर रावत ने कहा झील के बीच में देवदार के सूख चुके पेड़ खतरे का सबब बने हैं उन्हें काटने के लिए वन निगम को आदेश दे दिए गए हैं साथ ही उन्होंने नौका संचालन कर रोजगार कर रहे युवाओं की पीठ थपथपाते हुए उनकी समस्याओं को पूछा तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया साथ ही अधिकारियों को भी झील में पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने तथा पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने  के जरूरी दिशा निर्देश दिए  इस मौके पर एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट, तहसीलदार विजयगोस्वामी, अभियंता अमित उप्रेती,सीओ बिपिन चंद्र पंत तथा रोहित ढेक, दीपक फर्त्याल, गिरीशढेक ,सतीश मेहरा ,विनोद ढेक, मोहम्मद कलीम आदि नौका संचालकों सहित कई अधिकारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें