Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:पीएम मोदी अक्टूबर में कर सकते हैं अद्वैत आश्रम मायावती का दौरा प्रशासन की टीम ने करी रेकी

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 27, 2023
पीएम मोदी अक्टूबर में कर सकते हैं अद्वैत आश्रम मायावती का दौरा प्रशासन की टीम जुटी तैयारियो में सूत्रों के मुताबिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर माह में लोहाघाट के प्रसिद्ध स्वामी विवेकानंद जी की तपोस्थली अद्वैत आश्रम मायावती का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे के लिए बुधवार को डीएम चंपावत नवनीत पांडे के नेतृत्व में प्रशासन की टीम के द्वारा पूरे लोहाघाट क्षेत्र की रेकी करी गई टीम के द्वारा हेलीपैड के लिए जीआईसी लोहाघाट खेल मैदान, छमनिया स्टेडियम , फोर्ती हेलीपैड की रेकी करने के साथ-साथ पीएम के दौरे को लेकर होने वाली महत्वपूर्ण चीजों की जानकारी ली गई इसके अलावा अद्वैत आश्रम मायावती का निरीक्षण कर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुद्धिदानंद महाराज से वार्ता करी गई मीडिया को जानकारी देते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने बताया अक्टूबर माह में देश के एक महत्वपूर्ण वीवीआईपी का दौरा प्रस्तावित है हाई कमान के निर्देश पर प्रशासन के द्वारा पूरे क्षेत्र की रेकी करी जा रही है डीएम पांडे ने इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण बताया हालांकि डीएम पांडे ने महत्वपूर्ण वीवीआईपी का नाम नहीं बताया लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह वीवीआईपी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं मालूम हो मुख्यमंत्री धामी के द्वारा भी अपने मायावती प्रवास के दौरान पीएम मोदी के मायावती आश्रम आने की बात कही थी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी अक्टूबर 10 से 15 तारीख के बीच मायावती आश्रम आ सकते हैं जिसके लिए पूरा प्रशासनिक अमला तैयारी में जुट गया है डीएम पांडे के द्वारा सभी अधिकारियों को निरीक्षण के बाद जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं वही हेलीकॉप्टर के भी द्वारा क्षेत्र की हेलीपैड की रेकी करी गई जानकारी के मुताबिक अगर पीएम मोदी अद्वैत आश्रम मायावती आते हैं तो अद्वैत आश्रम मायावती के साथ साथ पूरे लोहाघाट क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी निरीक्षण के दौरान एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा ,एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम रिंकु बिष्ट, तहसीलदार विजय गोस्वामी , सीओ बी सी पंत,पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजय चौहान सहित कई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे  

विज्ञापन

जरूरी खबरें