Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:रातो रात काट डाली सड़क सैकड़ों पेड़ों की चढ़ा दी बली

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 4, 2023
रातो रात काट डाली सड़क सैकड़ों पेड़ों की चढ़ा दी बली ग्रामीणों में आक्रोश अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की करी मांग चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के बाराकोट ब्लाक की ग्राम सभा चाचरी में अज्ञात लोगों के द्वारा गुरुवार देर रात वन पंचायत की भूमि में जेसीबी से लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क काट दी गई तथा सड़क काटने के साथ-साथ इन लोगों के द्वारा लगभग 500 से अधिक बहुमूल्य बांज व बुरास के पेड़ भी काट दिए गए शुक्रवार सवेरे ग्रामीण को जब इस काम की भनक लगी तो सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी ज्यादा आक्रोश है ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से इन अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है गांव के सरपंच जोगाराम व ग्रामीणों ने बताया बन पंचायत की भूमि में बिना किसी की आज्ञा के अराजक तत्वों के द्वारा चोरी छुपे रातों रात अवैध तरीके से जेसीबी से लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क काट दी गई है तथा लगभग 500 से अधिक बहुमूल्य पेड़ काटकर मिट्टी में दबा दिए है सरपंच ने बताया घटना की सूचना एसडीएम लोहाघाट व बन विभाग दी गई है जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच कर रही है वही काली कुमाऊं रेंजर राजेश जोशी ने फोन वार्ता में बताया सूचना पर वन विभाग और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची है तथा मामले की जांच करी जा रही है रेंजर ने बताया जमीन राज्य सरकार की है जिसमे अज्ञात लोगों के द्वारा सड़क काटी गई है तथा वन संपदा को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है जाच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी वही एसडीएम रिंकु बिष्ट ने कहा मामला उनके संज्ञान में आया है मामले की जांच करी जा रही है और जांच के बाद विधिवत संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करी जाएगी वहीं इस घटना से चाचरी के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने प्रशासन व बन विभाग से अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है तथा मामले में कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है ग्रामीणों ने कहा इस घटना से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है मामले में क्षेत्र के ही कुछ दबंग लोगों का हाथ हो सकता है कुल मिलाकर अब यह देखना है वन विभाग प्रशासन घटना में शामिल लोगों पर क्या कार्रवाई करता है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा इस मौके पर त्रिलोक सिंह ,अशोक सिंह, हर सिंह, प्रताप सिंह, हयाद सिंह, प्रह्लाद राम ,भवानी राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें