लोहाघाट की कोली ढेक सुई डूंगरी सड़क को लोनिवि ने यातायात के लिए किया सुचारू, ग्रामीणों ने ली राहत ,ठेकेदार की लापरवाही से पिछले महीने से पड़ी हुई थी बंद
Laxman Singh Bisht
May 10, 2023 03:00 pm
21 views
10 May 2023
लोहाघाट ब्लॉक की कोली ढेक सुई डूंगरी सड़क में ठेकेदार के द्वारा पिछले महीने निर्माण कार्य के दौरान कलमठ खोदकर छोड़ दिया गया था तथा उसके बाद कार्य बंद कर दिया गया जिस कारण इस सड़क में यातायात बंद हो गया था तथा कलमठ के लिए खोदे गए गड्ढों में बारिश का पानी भरने से तालाब बन गया था जो कि स्कूली बच्चों व जानवरों के लिए खतरा बना हुआ था मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को 7 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर लोहाघाट पहुंचना पड़ रहा था जिस कारण ग्रामीणों ने रविवार को लोनिवि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मार्ग खोलने की मांग करी थी तथा मीडिया ने भी इस खबर को प्रमुखता से दिखाया
जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग हरकत में आया लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने सड़क में खोदे गए कलमठ के गड्ढों को जेसीबी की मदद से भर दिया है तथा मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया है चौहान ने बताया संबंधित ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी वहीं ग्रामीणों ने लोनिवि से सड़क में जल्द डामरीकरण की मांग करी है वहीं सड़क मार्ग खुलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
विज्ञापन
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष