Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में 15 यात्रियों की मौत मुख्यमंत्री ने ली हादसे की जानकारी

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 4, 2024
अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में 15 यात्रियों की मौत उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है सोमवार की सुबह गौरी खाल से एक प्राइवेट बस रामनगर की ओर जा रही थी बस में 40 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं सल्ट के कूपी के पास चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना में 15 लोगों की मौत की सूचना आ रही है जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीम व स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं बस में करीब 40-50 यात्री बताए जा रहे हैं । गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट के पास यह हादसा हुआ है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली है राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए हैं वही मर्तको की संख्या बढ़कर 20 होने की सूचना मिल रही है सभी घायलों का रामनगर अस्पताल मे उपचार चल रहा है कई घायलों की स्थिति गंभीर है

जरूरी खबरें