Sunday 5th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कार को बचाने के प्रयास में सड़क में पलटा कबाड़ से भरा कैंटर तीन लोग मामूली रूप से चोटिल

टनकपुर:फास्ट फूड सेंटर की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी पुलिस ने 82.25 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

चंपावत:युवाओं के लिए विदेश में खुले नौकरी के द्वार विदेश में रोजगार हेतु सरकार की बड़ी पहल।

चंपावत :करोड़ों रुपए की शराब गटक गए चंपावत जिले के मदिरा प्रेमी। आबकारी राजस्व 93.80 करोड़ पहुंचा

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर बरसों बाद खुले पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के हाईटेक शौचालय के ताले। खबर का असर

: चंपावत:पाटी के रिखोली में खाई में गिरने से अधेड़ की मौत परिवार में मचा कोहराम

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 1, 2025
पाटी के रिखोली में खाई में गिरने से अधेड़ की मौत परिवार में मचा कोहराम पाटी ब्लॉक रिखोली ग्राम सभा के बरौलिया तोक के रहने वाले 55 वर्षीय महेश सिंह रावत पुत्र स्वoदेव सिंह रावत की शुक्रवार देर शाम 100 फिट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बिष्ट व ग्रामीण सोबन सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया महेश सिंह रावत शुक्रवार देर शाम मजदूरी कर अपने घर को पैदल रास्ते से आ रहे थे इस दौरान पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गए और उनकी मौके पर मौत हो गई रात भर वह खाई में पड़े रहे उन्होंने बताया घटना की जानकारी शनिवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों को लगी जब गांव की कुछ महिलाएं जंगल में घास काटने जा रही थी तो खाई में मोबाइल की घंटी की आवाज सुनाई दी महिलाओं ने खाई में उतरकर देखा तो वहां महेश मृत अवस्था में पड़े हुए थे महिलाओं के द्वारा घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई जिसके बाद शोबन सिंह व दीपक बिष्ट के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई सूचना मिलते ही एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की मदद से सव को खाई से बाहर निकाला गया एसओ देवनाथ गोस्वामी ने बताया शनिवार को सव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया गया मामले की जांच की जा रही है जहां लोहाघाट में डॉक्टर मंजीत सिंह ने सव का पोस्टमार्टम कर सव परिजनों को सौंप दिया है कल रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी व दीपक बिष्ट के द्वारा इस दौरान परिजनों का भरपूर सहयोग किया गया वहीं मृतक की मौत से परिजनों व गांव में कोहराम मचा हुआ है मृतक के दोनों बेटे बाहर राज्यों में रोजगार करते हैं पिता की मौत की सूचना पाकर वह घर की ओर रवाना हो गए हैं वही मामले की सूचना पर एसपी अजय गणपति व सीओ बंदना बर्मा ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया

जरूरी खबरें