Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: पनार पुल मे हुई स्कूटी दुर्घटना मे लापता युवती का दूसरे दिन भी नहीं लग पाया सुराग एसडीआरएफ /पुलिस जुटी तलाश मे 

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 9, 2024
पनार पुल मे हुई स्कूटी दुर्घटना मे लापता युवती का दूसरे दिन भी नहीं लग पाया सुराग एसडीआरएफ /पुलिस जुटी तलाश मे सोमवार शाम हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ को रही एक स्कूटी सरयू नदी में जा गिरी। जिसमें सवार एक युवती झाड़ियों में फंसने से बच गई तो दूसरी युवती लापता हो गई है। वहीं, अल्मोड़ा और पिथोरागढ़ की पुलिस व एसडीआरएफ की टीम युवती की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार को शाम 7 बजे पिथौरागढ़ के बजेठी निवासी दो युवतियां किरन अपनी सहेली संगीता के साथ हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट से स्कूटी से अपने घर की ओर जा रही थी। युवतियां शाम करीब 7 बजे सरयू पनार पुल के पास पहुंची। तभी पुल क्रॉस करने के बाद मोड़ पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों स्कूटी समेत सरयू नदी में जा गिरी। इस दौरान स्कूटी में बैठी संगीता छिटककर सड़क से नीचे झाड़ियों में फंस गई। वहीं, किरन सड़क से करीब 10 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल स्कूटी हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झाड़ी में फंसी संगीता को सकुशल बचा लिया। वहीं उसकी सहेली किरन का कोई पता नहीं चला तो पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सरयू नदी मे सर्च अभियान चलाया लेकिन देर रात तक वो नहीं मिली। वहीं, अंधेरा हो जाने पर सर्च अभियान होल्ड कर दिया गया। वहीं मंगलवार को पुलिस ने पनार, रामेश्वर ,घाट आदि क्षेत्रो में दिन भर सर्च अभियान चलाया, लेकिन सरयू नदी में पानी अधिक होने के कारण अभी तक युवती का कोई पता नहीं चल पाया है। आज बुधवार को भी युवती की खोज जारी है।

जरूरी खबरें