Monday 9th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से लोगों के फुके विद्युत उपकरण भारी नुकसान। विद्युत विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी।

लोहाघाट:किशोरियों को कैंसर से बचाने के लिए एचपीबी टीकाकरण का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ।

draft title

दून:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को सीएम ने किया सम्मानित

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक

: मुरादाबाद:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम कार दुर्घटना में घायल

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 30, 2024
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम कार दुर्घटना में घायल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम की कार को मुरादाबाद में एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी है जिसमें दुष्यंत गौतम घायल हो गए है। गौतम को मुरादाबाद के टीएमयू के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा दिल्ली जाते समय नेशनल हाइवे 09 पर हुआ है। इस हादसे में बीजेपी नेता की रीड की हड्डी में चोट आई है, डॉक्टर के मुताबिक वह खतरे से बाहर हैं।जानकारी के मुताबिक दुष्यंत गौतम की कार का एक्सीडेंट मुरादाबाद बाईपास पर हुआ। वे शाजहांपुर से दिल्ली जा रहे थे। दुष्यंत गौतम को हादसे में घायल होने के बाद इलाज के लिए टीएमयू के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की खबर लगते ही मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद बीजेपी नेता और मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की शाहजहांपुर से दिल्ली जाते समय कार पलट गई थी। कार एक साइड से सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गई। गनीमत यह रही कि दरवाजा खुल जाने से दुष्यंत गौतम नीचे गिर गए थे। उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और कुल्हे में चोट है। मांस पेशियों में चोट है। डॉक्टरों ने एक हफ्ता का बेड रेस्ट बताया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर तुरन्त पहुंच गए थे।

जरूरी खबरें