Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

बाराकोट:ग्रामीण की जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास व शौचालय देने की मांग।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत जिला चिकित्सालय में 15 फरवरी तक लगेगी एमआरआई मशीन धामी सरकार का बड़ा कदम

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 7, 2026

चंपावत जिला चिकित्सालय में 15 फरवरी तक लगेगी एमआरआई मशीन धामी सरकार का बड़ा कदम।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 15 फरवरी तक चंपावत जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन लगने जा रही है। डीएम चंपावत मनीष कुमार ने आज बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 15 फरवरी तक चंपावत जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन लग जाएगी। उन्होंने कहा किसी भी जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन नहीं है। चंपावत जिला चिकित्सालय पहला जिला अस्पताल होगा जहां एमआरआई मशीन लगने जा रही है।उन्होंने कहा एमआरआई मशीन लगने के बाद जिले के मरीजों को बाहर के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पढ़ेंगे। उन्होंने कहा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लिया गया बड़ा कदम है। जिसका फायदा पूरे जिले के मरीजों को मिलेगा।

जरूरी खबरें