Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

सूचना

: लोहाघाट पुलिस पर चोरी के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका कर्मी ने खाया जहरीला पदार्थ

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 4, 2023
लोहाघाट पुलिस पर चोरी के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका के पर्यावरण मित्र ने खाया जहरीला पदार्थ लोहाघाट नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी पर्यावरण मित्र संदीप ने लोहाघाट पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत होकर सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर संदीप को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है जहां संदीप की हालत स्थिर बताई जा रही है संदीप ने बताया बारात घर लोहाघाट में उसका कमरा है जहां उसने अपनी मां के चांदी के जेवर रखे थे दीपावली से पहले मौका पाकर लोहाघाट के एक टेंट हाउस में काम करने वाले हिमांशु उर्फ तोता ने उन जेवरों को चुरा लिया जिसकी सूचना उन्होंने लोहाघाट थाने में दी थी लेकिन लोहाघाट पुलिस के द्वारा जबरन दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह करवाई गई तथा हिमांशु उर्फ तोता से उसके जेवरों की कीमत देने की बात तय हुई थी लेकिन तोता के द्वारा अभी तक पैसे नहीं दिए गए संदीप ने बताया सोमवार को वह लोहाघाट थाने पहुंचा और हिमांशु के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करी लेकिन लोहाघाट पुलिस ने जिले के एक प्रसिद्ध मंदिर के अध्यक्ष के दबाव में मुकदमा दर्ज नहीं किया तथा उल्टा उसके साथ अभद्रता करी गई जिससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया वही संदीप ने लोहाघाट थाने के कुछ कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं वही संदीप के भाई संजीव ने बताया उसके भाई के द्वारा जहर खाने के बाद लोहाघाट पुलिस ने उनकी तहरीर ली है उन्होंने कहा अगर उनके भाई को कुछ होता है उसकी पूरी जिम्मेदारी लोहाघाट पुलिस की होगी वही लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र कोरंगा ने बताया मामला उनके लोहाघाट थाने का कार्यभार संभालने से पहले का है एसओ ने बताया आज संदीप की तहरीर पर पुलिस ने हिमांशु उर्फ तोता के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा विवेचना जारी है आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने पुलिस पर लगाया जा रहे आरोपों को निराधार बताया है एसओ ने बताया पहले दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो चुका था आज संदीप की तहरीर देते ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें