Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय मे बीकॉम 6 सेमेस्टर की परीक्षा मे पकड़ा गया मुन्ना भाई । दूसरे युवक के बदले दे रहा था परीक्षा

Laxman Singh Bisht

Mon, May 18, 2026

लोहाघाट महाविद्यालय मे बीकॉम 6 सेमेस्टर की परीक्षा मे पकड़ा गया मुन्ना भाई ।

दूसरे युवक के बदले दे रहा था परीक्षा। फ्लाइंग स्क्वॉड की नजर से नहीं बच पाया।

महाविद्यालय प्रशासन जुटा कार्यवाही में।

चंपावत जिले के लोहाघाट के स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय मे चल रही परीक्षा में आज सोमवार को फ्लाइंग स्क्वायड दस्ते के द्वारा एक मुन्ना भाई को दूसरे युवक के बदले परीक्षा देते हुए पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक लोहाघाट महाविद्यालय में बीकॉम सिक्स सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी ।तभी एक मुन्ना भाई परीक्षा कक्ष में घुस आया और दूसरे छात्र के बदले उसकी परीक्षा देने लगा। तभी फ्लाइंग स्क्वायड दस्ते के द्वारा शक होने पर परीक्षा दे रहे युवक की गंभीरता से जांच की गई तो पता चला यह युवक किसी दूसरे युवक के नाम पर परीक्षा दे रहा था। जिस पर फ्लाइंग स्क्वायड दस्ते के डॉक्टर अभिषेक पंत को द्वारा परीक्षा प्रभारी डॉक्टर महेश कुमार त्रिपाठी को सूचना दी गई। मुन्ना भाई के पकड़े जाने से महाविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा अब परीक्षा दे रहे युवक व परीक्षा दिलवाने वाले युवक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। वही महाविद्यालय प्रशासन व छात्र संघ लोहाघाट के द्वारा क्षेत्र के युवाओं से अपील की गई है कि किसी भी परीक्षार्थी के बदले परीक्षा देने महाविद्यालय कैंपस में ना आए अन्यथा कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिम्मेदार छात्र की होगी। फिलहाल महाविद्यालय प्रबंधन मामले में महाविद्यालय स्तर से कार्यवाही की तैयारी कर रहा है। हालांकि दोनों युवाओं के भविष्य को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक के द्वारा लिखित में माफी मांगते हुए भविष्य मे इस के कार्य न करने की कसम खाई है।परीक्षा देने वाला तथा दिलवाने वाले दोनों युवा बाराकोट क्षेत्र के एक गांव के बताए जा रहे हैं।

जरूरी खबरें