Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मुनस्यारी:मिलम के निकट पुल एवलॉन्च से ध्वस्त चीन सीमा का देश से संपर्क भंग । बीआरओ पर लापरवाही का आरोप

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 21, 2025

मिलम के निकट पुल एवलॉन्च से ध्वस्त चीन सीमा का देश से संपर्क भंग ।बीआरओ पर लापरवाही का आरोप धरना- प्रदर्शन की धमकी मुनस्यारी। धापा- मिलम मोटर मार्ग में गौंखा नदी पर बना मोटर पुलिया एवलॉन्च आने से ध्वस्त हो गया है। पुलिया के टूट जाने से पैदल यातायात भी प्रभावित हो गया है। इस मार्ग पर कोई वाहन भी नहीं चल पा रहे है। जिससे चीन सीमा के लिए सड़क और पैदल संपर्क दोनों भंग हो गया है।सर्दियों में एवलॉन्च आने से मोटर पुलिया ध्वस्त हो गई थी।बर्फ पिघलने के बाद माइग्रेशन के लिए सीमांत के मिलम गांव की ओर स्थानी लोगों का आना-जाना बढ़ गया है।मोटर पुलिया के ध्वस्त होने से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है। स्थानीय लोग आर-पार भी नहीं जा पा रहे हैं। इस पुलिया के ध्वस्त होने से चीन सीमा के लिए सड़क संपर्क बंद हो गया है।स्थानीय लोग जान हथेली पर रखकर आर पार जा रहे है। खाद्य सामग्री ले जाना कठिन हो गया है। स्थानी लोगों के जानवर भी आधे रास्ते में फंसे हुए है।भेड़ बकरियां भी आर पार नहीं जा पा रही है।मिलम की ओर भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अलावा भारतीय सेना के जवान रहते है।भारतीय सेना तथा पैरामिलिट्री को भी पुलिया के नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। चीन सीमा क्षेत्र में मोटर पुलिया को ठीक करने में अभी तक सीमा सड़क संगठन असफल रहा है। निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिला प्रशासन तथा सीमा सड़क संगठन को इसकी लिखित जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर सीमा सड़क संगठन ने तेज गति से कार्य नहीं किया तो सीमा सड़क संगठन के मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को भी संदर्भ में जानकारी दे दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें