Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मसूरी :दिल्ली के युवकों को युवती के साथ छेडछाड करना पडा भारी पुलिस ने सिखाया सबक।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 11, 2025

मसूरी मे दिल्ली के युवकों को युवती के साथ छेडछाड करना पडा भारी पुलिस ने सिखाया सबक।

दिल्ली से मसूरी आये कुछ युवको ने मसूरी मंलिगार चौक के पास राह चलते एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। पुलिस ने युवकों की कार को जब्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। मसूरी मलिंगार मे कार में सवार पांच पर्यटक युवकों के द्वारा मलिंगार से अपने घर जा रही एक युवती पर अभ्रद कमेंट और छेडछाड करने की कोशिश की जा रही थी परन्तु मसूरी पुलिस की तत्परता और युवती की सुझबुझ से पाचो युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनको सबक सिखाने के साथ ही उनकी कार को सीज कर दिया और पाचो युवकों का धारा 81 में चालान किया गया। मसूरी लंढौर चौकी इंचार्ज राजकुमार बमोला ने बताया कि युवती से छेडछाड करने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्यवाही कर उनको कार सीज कर दी है उनको कड़ी चेतावनी दी गई है उन्होने बताया कि मसूरी में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अनुशासनहीनता की स्थिति में पुलिस तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों ने अपील की है अगर इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तुरंत 100 या 112 हेल्पलाइन नंबरों पर दे।

जरूरी खबरें