रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट ने की सुनवाई
Laxman Singh Bisht
उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट ने की सुनवाई

उत्तराखंड हाईकोर्ट में उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायालय में जवाबी हलफनामे को लेकर अहम सुनवाई हुई, जो कल दाखिल किया गया था। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि तीन दिन पहले मुख्य सचिव ने निर्देश दिए थे कि तीन दिन के भीतर कर्मचारियों से कॉन्ट्रैक्ट साइन कराए जाएं, अन्यथा संबंधित विभाग के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आरोप लगाया गया कि इसी आदेश की आड़ में कर्मचारियों पर दबाव बनाकर कॉन्ट्रैक्ट साइन कराए जा रहे हैं।इस पर अदालत के संज्ञान लेने के बाद स्वयं Solicitor General ने स्वीकार किया कि दाखिल किया गया हलफनामा सही नहीं है और सरकार संशोधित एवं सही हलफनामा दाखिल करेगी, उन्होंने कोर्ट से नया शपथ पत्र दायर करने के लिए समय की मांग की। जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 10 सितंबर तय की है। 10 सितंबर को सचिव कार्मिक व सतर्कता शैलेश बगौली , सचिव वित्त दिलीप जावलकर , सचिव सैनिक कल्याण बोर्ड युगल पंत को पेश होना होगा। मालूम हो लगभग एक वर्ष से प्रदेश सरकार द्वारा कोर्ट के आदेश का पालन न कर कोर्ट से सरकार द्वारा बार अतिरिक्त समय की मांग की जा रही है जिसे लेकर प्रदेश भर के उपनल कर्मियों द्वारा में आक्रोश है । उपनल द्वारा उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दायर कर कहा गया है कि 2018 में हाई कोर्ट ने उपनल संविदा कर्मचारियों को सरकारी नौकरी में नियमितीकरण का आदेश दिया था। जिसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। सुप्रीम कोर्ट ने भी संविदा कर्मचारियों के हक में फैसला दिया था। जब हाईकोर्ट में इस पूरे मामले में अवमानना याचिका दाखिल हुई तो सरकार पिछले एक साल से इसको लटकाती रही है। जिसके चलते अब तक 22 हजार कर्मचारियों के नियमितिकरण पर निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान