Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट की मीट/ सब्जी मंडी मीट व्यापारियों की सुविधा देने की मांग।

लोहाघाट:स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस।*

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रीठासाहिब के मछियाड़ में कई ग्रामीणों के राशन कार्ड व पेंशन से कटे नाम। पटवारी व क्षेत्र पंचायत पर लगे आरोप।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 22, 2026

मछियाड़ में कई ग्रामीणों के राशन कार्ड व पेंशन से कटे नाम। पटवारी व क्षेत्र पंचायत पर लगे आरोप।

जिलाधिकारी से की मामले की जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

चंपावत जिले के लधिया घाटी क्षेत्र के दूरस्थ मछियाड़ गांव के ग्रामीण ने क्षेत्रीय पटवारी व क्षेत्र पंचायत पर उनके नाम राशन कार्ड व विभिन्न पेंशन योजनाओं से काटने के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा राजनीतिक रंजिश के चलते यह कार्रवाई की गई है। आज शुक्रवार को मछियाड़ से 80 किलोमीटर दूर चंपावत जिला मुख्यालय पहुंचे कई बुजुर्ग व महिला ग्रामीणों ने जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार के सामने अपनी समस्या को रखते हुए न्याय की गुहार लगाई तथा दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया 30 से अधिक ग्रामीणों के नाम राशन कार्ड से काट दिए गए है तथा कई ग्रामीणों के नाम सरकारी पेंशन योजनाओं से काटे गए हैं ।ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा पटवारी के द्वारा बिना उनसे पूछे उनकी आय को कई अधिक दिखाया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं। जिलाधिकारी के द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है कहां आरोप साबित होने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब आरोपों में कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा फिलहाल आरोप गंभीर है।

जरूरी खबरें