Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय की छात्रा निकिता बोहरा को मिला गोल्ड मेडल।लोहाघाट के कोयाटी की रहने वाली है निकिता।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 20, 2026

लोहाघाट महाविद्यालय छात्रा निकिता बोहरा को मिला गोल्ड मेडल।

लोहाघाट के कोयाटी की रहने वाली है निकिता।

लोहाघाट महाविद्यालय की वाणिज्य वर्ग की होनहार छात्रा निकिता बोहरा को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय मे 18 जून को हुए प्रथम दीक्षांत समारोह में वाणिज्य वर्ग में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्यपाल गुरमीत सिंह के द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। निकिता की शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार के द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई। निकिता लोहाघाट के कोयाटी की रहने वाली है। उनके पिता प्रकाश सिंह बोहरा गांव में कृषि कार्य करते हैं तथा माता ग्रहणी है निकिता की शानदार उपलब्धि पर लोहाघाट में भी खुशी की लहर है सभी लोगों के द्वारा निकिता को शुभकामनाएं दी गई। लोगों ने कहा निकिता ने महाविद्यालय के साथ साथ पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

जरूरी खबरें