Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट: हरेला पर्व पर एनयूजे ने पौध रोपण कर लिया संकल्प

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 17, 2023
एनयूजे ने पौध रोपण कर लिया संकल्प लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने हरेला पर्व पर पौध रोपण कर धरा को हराभरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरुक कर रोपे गए पौधों की सुरक्षा की सुरक्षा की शपथ दिलाई। सोमवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष जगदीश चन्द्र राय के नेतृत्व और एडीओ उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल के दिशा निर्देशन पर एनयूजे पदाधिकारियों ने लोहाघाट ब्लाक कार्यालय, रायनगर चौड़ी, आदर्श कलौनी, छमनियां शिव मंदिर परिसर पर पौध रोपण किया। उन्होंने नींबू, शहतूत, संतरा, माल्टा, बांज, उतीश, फल्यांठ आदि के पौधे लगाए। यूनियन ने लोगों से कहा कि पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा करने का जिम्मा भी लेना जरुरी है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री गिरीश बिष्ट, उपाध्यक्ष गौरी शंकर पंत, महामंत्री नवल जोशी, मीडीया प्रभारी लक्ष्मण बिष्ट, विपिन जोशी, राकेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें