रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ
Laxman Singh Bisht
पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

चम्पावत। जिले की नवगठित नगर पंचायत पाटी में लोकतंत्र का नया अध्याय लिखा गया । शहरी स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद आज बुधवार को हुए शपथ ग्रहण के साथ अब नव-निर्वाचित नगर पंचायत बोर्ड के गठन की प्रक्रिया पूरी हुई । नगर पंचायत पाटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर आधिकारिक रूप से अपने कार्यकाल की शुरुआत हुई । उप जिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर के द्वारा नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ दिलवाई ।

पाटी नगर पंचायत को 11 जून को पहला अध्यक्ष और सभासद मिलने के बाद आज बुधवार को पाटी रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल, सभासद पद के लिये रानीचौड़ वार्ड से शांति देवी,जौलाड़ी वार्ड से बबलू पाटनी,न्यू कालौनी वार्ड से नवल पचौली,और पूनाकोट वार्ड से संगीता को एसडीएम नीतू डांगर ने शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों ने पाटी नगर के विकास के साथ ही मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने की बात कहीं।

भगवान लाल के संचालन में हुये शपथ ग्रहण समारोह में ईओ पाटी कमल सिंह मेहता,भगीरथ सोराड़ी, घनश्याम पचौली,राजू बोहरा, लवी पाटनी, रमेश पचौली,मदन पचौली,दीपक गहतोड़ी, सुरेश राजन,भैरव राय, राजू लडवाल , रोशन,राजेन्द्र गहतोड़ी, राहुल गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।