Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट तहसील दिवस में लोगों की समस्या के समाधान के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 1, 2023
लोहाघाट तहसील दिवस में लोगों की समस्या के समाधान के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी लोगों में आक्रोश मंगलवार को लोहाघाट बन पंचायत भवन में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगने वाले तहसील दिवस में अधिकारियों के ना पहुंचने पर लोगों में काफी आक्रोश है लोहाघाट ब्लॉक की जेस्ट प्रमुख कमला भट्ट ने बताया तल्ला चांदमारी क्षेत्र में बीते 4 दिनों से पानी नहीं आ रहा है कई बार जल संस्थान के अभियंता को फोन किया गया पर उनके द्वारा झूठे आश्वासन दिए गए समस्या का समाधान अभी तक नहीं किया गया जेष्ठ प्रमुख ने कहा पूर्व में भी पेयजल लाइन में जल संस्थान के द्वारा दूषित पेयजल की सप्लाई की जाती रही है तथा लोगों से पेयजल का पूरा बिल लिया जाता रहा है जेस्ट प्रमुख ने कहा क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है पर जल संस्थान के अधिकारियों को जनता की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है उन्होंने कहा इसी समस्या के समाधान के लिए आज तल्ला चांदमारी क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी आशा लेकर तहसील दिवस में पहुंचे लेकिन समस्या के समाधान के लिए तहसील दिवस में कोई भी सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं था जोकि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है जेस्ट प्रमुख ने कहा जिसके बाद समस्या का ज्ञापन एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में दिया गया जेस्ट प्रमुख ने कहा तहसील दिवस में सक्षम अधिकारियों ने जनता की समस्या के समाधान के लिए मौजूद रहना चाहिए ताकि जनता का विश्वास तहसील दिवस में बना रहे साथ ही चेतावनी दी है अगर जल संस्थान क्षेत्र की पेयजल की समस्या को जल्द दूर नहीं करता है तो पूरे तल्ला चांदमारी क्षेत्र के ग्रामीण जल संस्थान के खिलाफ सड़कों में उतरेंगे ज्ञापन देने में दीपा देवी ,कविता मेहता, बबीता तरागी ,प्रीति मुरारी, बसंत जोशी, लक्ष्मी दत्त भट्ट मीनाक्षी ,कमला ,आरती आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें