Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: लोहाघाट के बलाई गधेरे में फेके गए मिट्टी के ढेर को लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने हटवाया

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 23, 2023
लोहाघाट के बलाई गधेरे में फेके गए मिट्टी के ढेर को लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने हटवाया बिगत दिनों लोहाघाट के बलाई गधेरे में नानीबोरी पुल के पास कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा निर्माण कार्य की मिट्टी को फेंक दिया गया था जिस कारण बलाई गधेरे का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था जिस कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया था लोगों ने इसकी शिकायत डीएम चंपावत से करी थी डीएम के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में गधेरे में डालें गए मिट्टी के ढेर को जेसीबी मशीनों की मदद से हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा गधेरे में खनन की मिट्टी को डालकर पानी के प्रवाह को रोक दिया गया था लोगों की शिकायत पर मिट्टी को हटाया जा रहा है तथा गधेरे के प्रवाह को खोल दिया गया है एसडीएम ने कहा क्षेत्र में डंपिंग जोन के लिए जगह चिन्हित करी जा रही है उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से निर्माण कार्य के मलवे को जंगलों व जल स्रोतों में न फेंकने की अपील करी मालूम हो इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश था लोगों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मिट्टी फेंकने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग करी गई थी इस मौके पर राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया ,ललित खोलिया मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें